Category
Sports
100 articles
2026-08-24 01:11
School Assembly News Headlines In Hindi: आज 24 अगस्त स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज
School Assembly News Headlines In Hindi, National, Intrnational, Sports News: यहां पर आप स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ सकते हैं। असेंबली में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान (School Assembly National News) बढ़ता है।
2026-08-24 00:54
Meerut News: एडीजे और राजपत्रित अधिकारियों ने खेलों में दिखाया दम
ADJs and gazetted officers displayed their prowess in sports.
2026-08-24 00:11
मारा गया एक और पति: फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग की युवक की हत्या, शव को घर के पड़ोस में प्लॉट में दफनाया
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
2026-08-24 00:00
रायपुर आवासीय खेल अकादमी में जंगलपुर के 4 तीरंदाज चयनित हुए
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जंगलपुर के निशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की मेहनत अब नतीजा देने लगी है। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव के इस केंद्र से प्रशिक्षण ले रहे चार खिलाड़ियों का चयन रायपुर की आवासीय खेल अकादमी तीरंदाजी के लिए हुआ है। हाल में हुए अकादमी चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में रामपुर के ओजल यादव, मिष्ठी सिन्हा शामिल हैं। जंगलपुर की कुमकुम साहू, नीलम सिन्हा का भी चयन हुआ है। इस उपलब्धि के बाद इलाके के खेल प्रेमियों में उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को संसाधन देने के लिए आईबी ग्रुप ने प्रशिक्षण केंद्र को आर्थिक सहयोग दिया है। इस मदद से खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सामग्री मिलेगी। उन्नत प्रशिक्षण में सहूलियत होगी। आने वाली राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। आईबी ग्रुप ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच, संसाधन देना समाज के लिए सकारात्मक पहल है। प्रशिक्षकों ने कहा कि सहयोग से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। वे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। तीन वर्षों से जारी है प्रशिक्षण अभियान: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर के खेल मैदान में यह निशुल्क प्रशिक्षण अभियान पिछले 3 वर्षों से चल रहा है। एनआईएस कोच राहुल साहू, कुशल रजक, कोच भोपेन्द्र सिन्हा खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक सिखा रहे हैं। अनुशासन पर भी जोर है। खेल भावना की सीख दी जा रही है। सकारात्मक जीवन शैली पर भी काम हो रहा है। पहल का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक बुराइयों, नशे से दूर रखना है। क्षेत्र में खेल संस्कृति मजबूत करना है। चयन पर शाला विकास समिति अध्यक्ष चंदू साहू, प्राचार्य चीतेन्द्र वर्मा, पीटीआई शिक्षक मनीष पांडे, व्याख्याता पुनाराम यादव, सुरेंद्र साहू ने खिलािड़यों को बधाई दी है।
2026-08-24 00:00
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लोहरदगा के खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉज मेडल मिला
लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि तीसरा राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दो दिवसीय आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हासिल किया। जहां पहली बार 14और 16आयु वर्ग के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप अर्चना उरांव गोल्ड मेडल विजेता बनी तो बसंत उरांव 16 आयु वर्ग में 600 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल विजेता तो सिवांगी किस्पोट्टा जेवलिन में ब्रांज मेडल विजेता बनी। लोहरदगा की आराधना लकड़ा और सीमा उरांव से उम्मीद थी की गोल्ड मेडल विजेता बनेगी लेकिन दुःखद घटना हुई सीमा उरांव को दौड़ में किसी ने गिरा दिया। जिसके कारण सीमा के ऊपर से खिलाड़ी पार कर जाने के कारण स्पाइक से गंभीर चोट लग जाने के कारण स्वर्ण मेडल नहीं मिल सका। वहीं गत वर्ष की विजेता आराधना लकड़ा धनबाद में बीमार हो गई अन्यथा दो गोल्ड और लोहरदगा को प्राप्त हो सकता था। जिला के दोनों मेडल विजेता जिला प्रशासन के कोच विकास कुमार महतो से प्रशिक्षण प्राप्त करते है। जिला सचिव किशोर कुमार वर्मा ने कहा की लोहरदगा के खिलाड़ियों में प्रतिभा है उन्हें जिला एथलेटिक एसोसिएशन मंच देगी और गोल्ड मेडल विजेता राष्ट्रीय टीम के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा उसके लिए जिला प्रशासन हिंडालको से आग्रह करेगा की एथलेटिक में विशेष ध्यान दिया जाए। इन्हे अच्छे कंपनी के स्पाइक दिया जाए ताकि और बेहतर परिणाम दे सके। लोहरदगा जिला के खिलाड़ियों के सफल होने पार डीसी संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी राज माहेश्वरम, एसी जीतेंद्र मुंडा, सुषमा नीलम सोरेंग निदेशक व हिंडालको के ब्रजेश झा, नीरज कुमार, अनन्या डे, राजीव किशोर, मनोज पांडेय, भाष्कर सिन्हा, धीरज प्रसाद साहू, संजय कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी शकील अहमद, विशाल डुंगडुंग, हसीन अख्तर, निश्चय वर्मा समेत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गणों ने खिलािड़यों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर बधाई दी है।
2026-08-23 23:30
'बच्चों के लिए लड़ूंगी, चैन से नहीं बैठूंगी':हरियाणा की यूनिवर्सिटी में पति की मौत पर CJP से मांगी मदद; पत्नी बोली- हत्या हुई
सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में 21 मई को हुई निशांत गौतम (30) की मौत के मामले में परिवार ने सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस उन्हें केस की स्टेटस रिपोर्ट नहीं दे रही है। इसके लिए परिवार ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में आज, सोमवार को सुनवाई होगी। निशांत की पत्नी अर्चना गौतम ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके को भी टैग किया है। अर्चना का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने दावा किया कि निशांत के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। वह एक बच्चे की मां हैं और दूसरा बच्चा उनके गर्भ में है। न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। निशांत दिल्ली के रहने वाले थे। वह हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में क्रिकेट कोचिंग के पीजी डिप्लोमा के छात्र थे। निशांत का ननिहाल खेल मंत्री गौरव गौतम के गांव चिरावटा (पलवल जिला) में है। सबसे पहले पढ़िए परिवार ने क्या कहा... अब जानिए निशांत की पत्नी ने क्या कहा.... मौत से पहले परिवार को भेजा था वीडियो विशाल ने बताया कि 21 मई को हुए हादसे से करीब 16 घंटे पहले, रात करीब साढ़े 3 बजे निशांत ने एक वीडियो बनाकर परिवार को भेजा था। वीडियो में निशांत बेड पर लेटे हुए ‘नैना तेरे कजरारे, नैनों पर हम दिल हारे’ गाना गा रहा था। विशाल के मुताबिक, वीडियो में निशांत काफी खुश नजर आ रहा है। ACP बोले- बिना पुख्ता सबूत किसी पर कार्रवाई नहीं कर सकते ACP मलकीत सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है और परिवार के संपर्क में भी है। सभी रिपोर्ट समय-समय पर ली गई हैं, जबकि डीएनए रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। विसरा रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। डॉक्टरों से भी जरूरी जानकारी लेकर कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना पुख्ता सबूत के किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जांच में हर पहलू को शामिल करते हुए साक्ष्यों के आधार पर मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि जांच समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो। कई वैज्ञानिक जांचों के परिणाम आने में समय लगता है, इसलिए पुलिस फिलहाल लंबित रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
2026-08-23 23:09
कानपुर: बगाही आंगनवाड़ी में बाल पुस्तकालय की स्थापना, बच्चों को बांटी गईं किताबें और रंग
इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल ने बगाही स्थित आंगनवाड़ी में बाल ज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत पुस्तकालय की स्थापना की।
2026-08-23 23:00
विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा पर पहुंचे:भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद ब्रॉन्ज मिला, 24 अगस्त के करेंट अफेयर्स
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए 2. नौसेना को ‘मंगरोल’ वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मिला स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता त्रिसा जॉली - गायत्री गोपीचंद- 4. भारतीय रेसलर मुकुल दहिया पर अस्थायी निलंबन निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो का निधन मिसलीनियस 6.12 मिनट के विज्ञापन की टाइम लिमिट हटी 7. FSSAI ने 150 कंपनियों को नोटिस दिया आज का इतिहास -------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया:लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी, 22 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
2026-08-23 23:00
विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा पर पहुंचे: भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद ब्रॉन्ज मिला, 24 अगस्त के करेंट अफेयर्स
Hindi News Career Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News 35 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए 23 अगस्त को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर [...]
2026-08-23 23:00
Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News
Hindi News Career Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News 3 घंटे पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए 23 अगस्त को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर [...]