Category
Top News
100 articles
2026-08-24 03:16
Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज
Top News 24 August : IMD का 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 वायरस पर ICMR का बड़ा बयान, अमरावती में महिला अस्पताल के NICU में लगी आग में 3 मासूमों की मौत हो गई। बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या। केरल की लिज बनीं मिस ...
2026-08-24 01:32
MP CG TOP NEWS LIVE: बालाघाट में बच्चों पर मंडराता खतरा, ऑपरेशन ईगल क्लॉ का डबल अटैक
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
2026-08-23 15:16
Maharashtra Top 10 News: रोहित पवार के PA की बेटी की मौत से नागपुर वर्ल्ड रिकॉर्ड तक, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Maharashtra News Today: ढोल-ताशा के वर्ल्ड रिकॉर्ड से गूंजा नागपुर, वहीं बारामती में रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी; पढ़ें महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें।
2026-08-23 15:03
कानपुर की निराली ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया:26वीं यूपी इंटर स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में 10वां स्थान हासिल कर
नोएडा के रामाज्ञा स्पोर्ट्स एकेडमी में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित 26वीं यूपी इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग/स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कानपुर की बेटी निराली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए हजारों खिलाड़ियों के बीच निराली ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और टॉप-10 में जगह बनाई। नोएडा में चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लगभग 3,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में एक-एक पॉइंट के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारी दबाव और कड़े प्रतिस्पर्धा वाले माहौल में भी कानपुर की निराली ने अपना धैर्य नहीं खोया। उन्होंने सटीक निशाने और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान (Top 10) हासिल किया। नेशनल चैंपियनशिप का मिला टिकट राज्य स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाने के साथ ही निराली का चयन अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है। निराली की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। परिजनों का कहना है कि निराली शुरू से ही अपने खेल को लेकर बेहद गंभीर रही है और घंटों अभ्यास करती है। कानपुर और परिवार का नाम किया रोशन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाने के बाद अब निराली नेशनल स्तर पर उत्तर प्रदेश और अपने शहर कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धता से शहर के खेल प्रेमियों में उत्साह है। परिजनों और कोचिंग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि निराली नेशनल चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
2026-08-23 13:44
MP की 10 बड़ी खबरें: एल्ब्रुस फतह, BJP नेताओं में विवाद और महाकाल मंदिर के बाहर बवाल; विस्तार से पढ़ें हर घटना
मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें एक ही जगह: माउंट एल्ब्रुस फतह करने वाली महिला आरक्षक वर्षा पटेल, शिक्षक भर्ती प्रदर्शन, सरकारी स्कूलों के विलय का विरोध, NICU हादसा, छतरपुर में दुर्लभ जन्म, MPPSC कैलेंडर, BJP बैठक, महाकाल मंदिर विवाद और ग्वालियर फायरिंग की पूरी डिटेल यहां पढ़ें।
2026-08-23 13:28
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सरकारी अधिकारी ने नशे में दौड़ाई कार; टीचर ने छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डाला; पति-पत्नी की गठजोड़े में निकाली अंतिम यात्रा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर जिले से है। यहां चौकड़ी गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई और 2 बहनों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर स्कूल विवाद, CJP-ग्रामीणों का अल्टीमेटम खत्म जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुई मारपीट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के 48 घंटे का अल्टीमेटम रविवार को पूरा हो गया। अब सबकी नजरें CJP की अगली रणनीति पर हैं। वहीं ग्रामीणों का अल्टीमेटम भी खत्म हो गया। ग्रामीणों ने CJP के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर गिरफ्तारियां देने की चेतावनी दी थी। पूरी खबर पढ़ें 2. टीचर ने छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डाला, परिजनों ने पीटा अलवर जिले के सरकारी स्कूल में टीचर पर छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डालने का आरोप लगा है। 5 दिन पहले हुई घटना से गुस्साए छात्रा के परिजनों ने टीचर की पिटाई कर दी। वहीं एक दूसरे मामले में छात्राओं के साथ बांध में नहाने वाले प्रिंसिपल को विभाग ने सस्पेंड कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को सड़क पर पटककर नोचा कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर कई जगह नोच लिया। बच्ची अकेले ही गली में जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की कलाई, पीठ और सिर सहित कई जगह काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने कुत्ते को भगाया। पूरी खबर पढ़ें 4. भाई डूबा, बचाने गई 2 बहनों की भी मौत जोधपुर जिले में चौकड़ी गांव के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई और 2 बहनों की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर से खेत में गए थे। यहां छोटे भाई प्यास लगी और वह पानी पीने डिग्गी के पास गया। पैर फिसलने से वह डूब गया। उसे बचाने गई 2 चचेरी बहनें भी डूब गई। पूरी खबर पढ़ें 5. हॉस्पिटल में तोड़फोड़, डॉक्टर-नर्सिंगकर्मियों से गाली-गलौज बाड़मेर में सांस लेने में परेशानी होने पर मरीज को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे 4 युवकों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद मरीज को सामान्य बताया तो युवकों ने रेफर करने की मांग की। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों से गाली-गलौज की और के इमरजेंसी वार्ड के गेट के कांच तोड़ दिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. सरकारी अधिकारी ने नशे में दौड़ाई कार जयपुर में सरकारी अधिकारी ने नशे में कार दौड़ाई और एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार को भगाकर ले गया। इस दौरान 2-3 जगह राहगीर चपेट में आने से बच गए। कार मालिक ने 3 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा तो वह नशे में था। शिकायत देने पर पुलिस ने कहा- बेचारा ट्रांसफर होने से परेशान है। पूरी खबर पढ़ें 7. बेटे-बहू के सिलेक्शन के आरोपों पर डोटासरा का जवाब कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने पहली बार अपने बेटे और बहू के चयन को लेकर लगने वाले 'सेटिंग' के आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- लोग आज भी कहते हैं कि दोनों का चयन सेटिंग से हुआ, लेकिन किसी के पेट में मरोड़ मिटाने के लिए कब तक चूर्ण खरीदकर देते रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. खाना बनाने को लेकर विवाद, महिला फंदे से लटकी कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी और 6 साल का बेटा भी है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. पति-पत्नी की गठजोड़े में निकाली अंतिम यात्रा जालोर के भवराणी गांव में 64 साल तक साथ रहे बुजुर्ग पति-पत्नी की अंतिम यात्रा भी साथ निकली। 90 साल की पुनी देवी की मौत के डेढ़ घंटे बाद पति दरगाराम प्रजापत ने भी प्राण त्याग दिए। परिजन दोनों की अर्थियों को गठजोड़े में बांधकर श्मशान घाट ले गए, जहां एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. निकाय चुनावों को लेकर होगी बैठक जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक होगी।
2026-08-23 13:02
UP Top 10 News: चंद्रशेखर का हमला, HC में DGP की पेशी, आरक्षण पर मायावती का वार, एक क्लिक में सभी बड़ी खबरें
UP News Updates: जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोध पर बवाल, सतीश महाना पर विवाद से लेकर मिर्जापुर में बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी तक; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
2026-08-23 12:25
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टॉयलेट क्लीनर पिला पत्नी की हत्या; बहू ने सास को जमकर पीटा; बैल से कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़ी रही। रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। रिटायर्ड जज आरोप साबित करें। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें... इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. 5 करोड़ रिश्वत मामले पर CM की पत्नी बोलीं- आरोप साबित करें पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे। इस मामले में वह पहली वार कैमरे के सामने आईं और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना और बेबुनियाद बातें करना आसान है। वह इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह न पहले घबराई थीं और न अब घबरा रही हैं। उन्होंने रिटायर्ड जज रणजीत सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने लगाए आरोपों को साबित करें, नहीं तो उन्हें लीगल नोटिस और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 2. टॉयलेट क्लीनर पिलाकर पत्नी की हत्या, पति-सास भागे जालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति व सास ने महिला को जबरन टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले महिला ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। उसमें महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति अपनी मां व उसकी बेटी को लेकर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. खुलेआम टीके लगाने का VIDEO, पूर्व मंत्री बोले- मान सरकार की पोल खुली लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे 4 युवकों के सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में CM भगवंत मान के भाषण के अंश भी इस्तेमाल किए गए हैं, जिसमें वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बात कर रहे हैं। बिट्टू ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा- पंजाब को नशामुक्त बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। इसके बाद AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी इसे री-ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है, पेड ट्रोलर्स बताओ। (पढ़ें पूरी खबर) 4. बहू ने सास को जमकर पीटा, VIDEO सामने आया पटियाला में एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने बेड पर लेटी सास को दोनों हाथ पकड़कर उठाया और गर्दन से पकड़कर सीड़ियों की ग्रिल पर दे मारा। इसके बाद सास को मुक्के भी मारे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुजुर्ग सास को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके गर्दन, पीठ, कूल्हों, पेट और टांगों पर चोटें लगी हैं। पीड़िता की पहचान रितु मित्तल के रूप में हुई है। वह सूलर कॉलोनी में रहने वाले सुधीर मित्तल की पत्नी हैं। (पढ़ें पूरी खबर 5. सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर घिरे दीपेंद्र हुड्डा ने दी सफाई हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनके मुंह में इस तरह के शब्द डाले जा रहे हैं। उनकी कभी ऐसी भावना नहीं रही, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिख समाज के साथ उनके परिवार का हमेशा भाईचारा रहा है और हर संघर्ष में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 6. छात्रा ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया जालंधर में बीए की छात्रा ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मां उसे उठाकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, युवती सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बालकनी की तरफ गई थी। मृतका की पहचान महकप्रीत कौर (21) के रूप में हुई है, जो BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन की दवा ले रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. बाप ने थप्पड़ मारा तो बेटी को जलाया, आग लगाकर भागा आरोपी मोहाली में नाबालिग लड़की को सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 25 साल का दीपक उस 16 साल की लड़की का पीछा करता था और उस पर बात करने का दबाव डालता था। शुक्रवार को भी वह लड़की के घर पहुंच गया था, जहां लड़की के पिता और चाचा ने उसे डांटा। इसके बाद भी दीपक बहस करता रहा तो लड़की के पिता ने उसके थप्पड़ मार दिए। इससे दीपक गुस्से में आ गया और थोड़ी देर बाद लड़की के घर लौटकर उसके ऊपर सैनिटाइजर छिड़क दिया और आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक पीछे के दरवाजे से निकल गया और फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) 8. 2 जिलों में तेज बारिश, नाले ओवरफ्लो, फसल जलमग्न पठानकोट में रविवार को जेज बारिश हुई, जिसके बाद सड़कों में जलभराव हो गया। वहीं गुरदासपुर के सीमावर्ती गांवों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा है। नोमानी नाला और नहर ओवरफ्लो होने से अडियां गांव में लगभग 1100 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी की निकासी न होने से सड़कें भी बाधित हो गई हैं। अडियां गांव में खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 24 अगस्त को 6 जिलों- मोहाली, पठानकोट, नवांशहर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रोपड़ में बारिश की संभावना है। जबकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से.. 9. पंजाबी युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कपूरथला के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय युवक पर हमला हुआ, वह पिज्जा डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भी पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वह कपूरथला में बेगोवाल कस्बे में जब्बोवाल गांव का रहने वाला था। करीब 10 साल पहले उसके पिता ने ₹30 लाख कर्ज लेकर काम के लिए अमेरिका भेजा था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके... 10. बैल से ₹31 लाख की कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक मोगा में शनिवार को 31 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की नई इनोवा कार सड़क पर बैल से खिंचती नजर आई। कार मालिक दविंदरपाल सिंह ने अपनी गाड़ी पर चारा लादा और बैल के सहारे उसे आईजीएम टोयोटा शोरूम के सामने से जीटी रोड होते हुए शहर तक ले गए। दविंदरपाल का कहना है कि 5 महीने पहले गाड़ी खरीदने के बावजूद अब तक RC नहीं बनी है। कई बार कंपनी और एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने इसी तरह विरोध जताया। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद कार एजेंसी ने 50 हजार रुपए ये कहकर और ले लिए कि कार कीमत बढ़ गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज अब ज्यादा लगेगा। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
2026-08-23 01:37
MP CG TOP NEWS LIVE: रायसेन के हाथी कुंड में डूबने से मौत, सूरजपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.