अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायपुर महानगर द्वारा 26 अक्टूबर को 'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ' अभियान के तहत हुंकार रैली निकाली जाएगी। यह रैली सप्रे स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर महिला थाना चौक तक जाएगी।
रायपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायपुर महानगर की ओर से आगामी 26 अक्टूबर को 'अराजकता रोको–लोकतंत्र अपनाओ' अभियान के अंतर्गत भव्य 'विद्यार्थी हुंकार रैली' का आयोजन किया जाएगा। यह रैली दोपहर 12:45 बजे सप्रे स्कूल वॉलीबॉल ग्राउंड से शुरू होकर महिला थाना चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय के सामने तक पहुंचेगी, जिसके पश्चात एक खुले मंच का आयोजन किया जाएगा।
रैली का मुख्य उद्देश्य
अभाविप के अनुसार, इस रैली का प्रमुख उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान के नियमों और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के महत्व को उजागर करना है। संगठन का मानना है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, परंतु भ्रामक प्रचार, अपमानजनक भाषा का प्रयोग और धमकियां जैसी गतिविधियां सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हैं।
इन अहम मुद्दों पर रहेगा फोकस
- SIR के नाम पर आम जनता को भ्रमित करने के कथित प्रयासों का विरोध।
- संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के विरुद्ध अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति।
- संवैधानिक संस्थाओं के प्रति नकारात्मक माहौल तैयार करने के षड्यंत्रों का पर्दाफाश।
- देश के वर्तमान हालातों की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से करने वाले बयानों पर कड़ा विरोध।
प्रमुख नेता होंगे शामिल
इस हुंकार रैली में अभाविप की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शालिनी वर्मा और प्रदेश मंत्री अनंत सोनी विशेष रूप से शामिल होंगे। रैली के समापन पर महिला थाना चौक पर आयोजित खुले मंच के माध्यम से वक्ता लोकतांत्रिक मर्यादाओं और शांतिपूर्ण विरोध के महत्व पर अपने विचार रखेंगे। Mukhbeeri इस कार्यक्रम की हर अपडेट आप तक पहुँचाता रहेगा।